देवघर में कांवरियों से भरी अनियंत्रित कार गिरी गड्ढे में, रांची के एक युवक की मौत, कई घायल

देवघर (Deoghar) के देवीपुर थानांतर्गत सत्संग-भिरखिबाद पथ पर कल्होड़िया मोड़ (Kalhodiya Mod) पर स्थित पुल के पास सोमवार की देर रात कांवड़ियों से भरी एक अनियंत्रित कार गड्ढे में जा गिरी।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Satsang-Bhirkhiabad Road Accident : देवघर (Deoghar) के देवीपुर थानांतर्गत सत्संग-भिरखिबाद पथ पर कल्होड़िया मोड़ (Kalhodiya Mod) पर स्थित पुल के पास सोमवार की देर रात कांवड़ियों से भरी एक अनियंत्रित कार गड्ढे में जा गिरी।

इस हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई है वहीं अन्य चार गंभीर रूप से घायल है। मृतक रांची के कांके रोड (Kanke Road) का रहने वाला 45 वर्षीय अनिल कुमार है। वहीं घायलों में कांके रोड के रहने वाले हर्ष चंद्रा, सुदामा साह, सोमिल्या कुमार और पिस्का मोड़ के रहने वाले धीरज कुमार शामिल हैं।

बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद लौट रहे थे रांची

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी दुमका के बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद रात में ही रांची वापस लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब 1 बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। बताया जाता है कि कार की रफ्तार बेहद तेज थी जिस कारण चालक अपना बैलेंस नहीं बना पाया।

घटना की सूचना मिलते ही देवीपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक सहित सभी घायल कांवड़ियों को उठाकर Ambulances से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले गयी। सभी घायलों का Sadar Hospital में इलाज चल रहा है। वहीं मृतक कांवरिया के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Share This Article