नेहा राठौर के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने संबंधी याचिका पर MP सरकार को नोटिस, सुप्रीम कोर्ट ने…

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा किए Tweet के खिलाफ मध्य प्रदेश में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सरकार और शिकायतकर्ताओं को नोटिस जारी किया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

FIR registered against Neha Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा किए Tweet के खिलाफ मध्य प्रदेश में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सरकार और शिकायतकर्ताओं को नोटिस जारी किया है।

इसी के साथ Supreme Court की तरफ से नेहा सिंह राठौर के खिलाफ चल रही जांच पर भी रोक लगाने से इंकार कर दिया है. नेहा सिंह राठौर ने High Court के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती है।

जून महीने में मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुए पेशाब कांड मामले में भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा किए ट्वीट के खिलाफ दर्ज FIR को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने रद्द करने से इनकार कर दिया था। नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत नही मिली है। नेहा के खिलाफ मध्य प्रदेश में चल रही जांच पर भी सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इंकार कर दिया।

वहीं नेहा की याचिका पर Supreme Court ने मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस भी जारी किया। Supreme Court ने कहा कि निचली अदालत में बता सकते हैं कि Supreme Court में फिलहाल केस लंबित है।

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा किए ट्वीट के खिलाफ मध्यप्रदेश में दर्ज FIR को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर Supreme Court सुनवाई कर रहा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले UP में काबा गाना गाकर नेहा ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थी।

Share This Article