महंगाई पर काबू पाने के लिए इन 38 चीजों के दामों पर नजर रखेगी सरकार

महंगाई पर काबू लगाने के ‎‎लिए सरकार अब 38 जरूरी चीजों की कीमतों की रोजाना Monitoring करेगी। अब तक 22 चीजों पर नजर रखी जाती थी।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Price Monitoring System : महंगाई पर काबू लगाने के ‎‎लिए सरकार अब 38 जरूरी चीजों की कीमतों की रोजाना Monitoring करेगी। अब तक 22 चीजों पर नजर रखी जाती थी।

नई चीजों में बैंगन, बाजरा, रागी, अंडा, सूजी, बेसन, मैदा, घी जैसी 16 वस्तुएं हैं। हाल ही में Price Monitoring System मोबाइल ऐप वर्जन 4.0 लॉन्च करते हुए खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी दी।

मई में 4.8 फीसदी रहने के बाद जून में रिटेल इंफ्लेशन 5.08 फीसदी पर चली गई थी। खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर लगातार आठवें महीने 8 फीसदी से ऊपर रहते हुए जून में 9.36 फीसदी पर पहुंच गई थी। जोशी ने बताया कि पहली अगस्त से Daily Price Monitoring की व्यवस्था में अब 16 और खाद्य वस्तुओं को शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अब बाजरा, ज्वार, रागी, सूजी, मैदा, बेसन, घी, मक्खन, बैंगन, अंडा, काली मिर्च, धनिया, जीरा, लाल मिर्च, हल्दी और केले की कीमतों पर भी रोजाना नजर रखी जाएगी। Consumer Affairs Department 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 550 सेंटरों के जरिए जरूरी चीजों की कीमतों पर रोज नजर रखता है।

Share This Article