राजीव गांधी की 80वीं जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयाेजन

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह केे नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस भवन रांची में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 80वीं जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

80th Birth Anniversary of Rajiv Gandhi : झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह केे नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस भवन रांची में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की 80वीं जयंती के अवसर पर सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया।

सर्वप्रथम Rajiv Gandhi के तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया गया। इसके बाद दीप प्राज्वलित कर और केक काट कर महिलाएं संकल्प ली। राजीव गांधी की ओर से शुरू किया गया पंचायती राज के तहत आज पंचायत स्तर पर निर्वाचित महिलाएं समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह्नन करते हुए राह पर अग्रसर हैं।

कार्यक्रम में पंचायती राज एवं Mahila Congress के बहनों ने राजीव गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आये पंचायती राज से निर्वाचित महिलाओं को अंगनबाड़ी सेविका और सहायिका को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालन रांची जिला ग्रामीण महिला अध्यक्ष मेरी तिर्की ने की और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव पिंकी सिंह ने की।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर पंचायती राज्य का ही देन है जिसके तहत आज महिलाओं को आरक्षण मिला है। इस कारण पार्षद और मुखिया महिलाओं की भागीदारी है। पार्षद डॉ सजदा खातुन, पार्षद किरण देवी, सहिया तारा देवी, वार्ड सदस्य बेरोनिका कच्छप, वार्ड सदस्य मिना देवी, वार्ड सदस्य उषा उरांव को मोमेंटो एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

Share This Article