भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रामगढ़ और बोकारो में हुआ भव्य स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे पर रामगढ़ और बोकारो में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा, जयघोष और जनसैलाब ने उत्साह का माहौल बनाया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष एवं गर्मजोशी से किया गया अभिनंदन

Ramgarh News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन रांची से बोकारो जाने के क्रम में भाजपा रामगढ़ की ओर से निर्मल महतो चौक एवं मांडू के छतरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य, आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वर्गीय निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामगढ़ जिला के गोला एवं चितरपुर तथा बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार, जैनामोड़ और नया मोड़ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वर्गीय छत्रु राम महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके संघर्षपूर्ण जीवन और योगदान को नमन किया।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पुष्पवर्षा, जयघोष एवं गर्मजोशी से किए गए अभिनंदन ने संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण और उत्साह को प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, विधायक रौशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक बिरंची नारायण सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।