लातेहार टाउन हॉल में झामुमो का बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर आयोजित, कार्यकर्ताओं को दिए गए संगठनात्मक टिप्स

लातेहार टाउन हॉल में झामुमो के बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, संगठन सशक्तीकरण और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया गया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : जिले के टाउन हॉल में झामुमो का बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर शनिवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय जी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने की। कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण शिविर में बीएलए-2 से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ टीम की ओर से विस्तार से जानकारी दी गई तथा कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन एवं संगठनात्मक कार्यों के संबंध में प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, शमशुल होदा, कामेश्वर भोक्ता, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, शमशेर खान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव,केंद्रीय समिति सदस्य जीरा देवी, ममता सिंह, सुदामा प्रसाद, युवा जिला अध्यक्ष रणजीत उरांव, अंकित कुमार तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की, मनोज चौधरी, संजय उरांव, सकिंदर बड़ा, प्रदीप गंझू, राजेंद्र भोक्ता, विजय उरांव, शशि भूषण तिवारी समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.