Homeझारखंडभारत बंद का धनबाद में असर, टायर जलाकर किया सड़क जाम

भारत बंद का धनबाद में असर, टायर जलाकर किया सड़क जाम

Published on

spot_img

Impact of Bharat Bandh in Dhanbad: अनुसूचित जाति, जनजाति के आरक्षण में कृमि लेयर बनाने के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसका कोयला राजधानी धनबाद (Dhanbad) में मिलाजुला असर दिख रहा है।

बुधवार सुबह से ही बंद समर्थक धनबाद की सड़कों उतर बंद कराते दिखे। इस दौरान बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित करने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस मुस्तैद दिखी।

आरक्षण बचाव संघर्ष समिति और BSP ने बंद का आह्वान किया था, जिसका समर्थन अब कांग्रेस और JMM भी कर रही है। इस वजह से झारखंड के धनबाद में बंद का मिलजुल असर दिख रहा है।

बंद समर्थक सुबह से ही धनबाद के झरिया, कतरास, केंदुआडीह आदि जगहों के मुख्य चौक चौराहे पर उतर कर बंद को सफल बनाने में जुट गए। धनबाद के बरटांड Bus Stand के समीप सड़क पर बांस बलि लगाकर सड़क को अवरुद्ध करने का प्रयास किया। कुछ दुकानों को भी बंद करवाया गया। जो वाहन चल रहे थे उसे वापस करवाने की कोशिश की गई।

झरिया के बस्ताकोला में बंद समर्थक सड़क पर धरना में बैठ गए। जिससे सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कतरास और केंदुआडीह में बंद समर्थकों ने सड़क पर टायर जला कर सड़क जाम कर दिया।

मौके पर मौजूद सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने तत्काल बंद समर्थकों को सड़क से हटा सड़क पर यातायात सामान्य करा दिया। एहतियात के तौर पर धनबाद में अधिकतर निजी स्कूलों में पहले ही छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। लंबी दूरी की बसो का परिचालन बंद है। अन्य छोटे Vehicle आम दिन की ही तरह चल रहे हैं।

spot_img

Latest articles

12 नवंबर को हेमंत कैबिनेट की बड़ी बैठक, ये होंगे अहम फैसले!

Jharkahdn Cabinet Meeting: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की अगली कैबिनेट बैठक का ऐलान...

घाटशिला उपचुनाव : कल सुबह 7 बजे से वोटिंग, BJP vs JMM की प्रतिष्ठा दांव पर!

Ghatshila By-Election: झारखंड के घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव...

घाटशिला में कल्पना सोरेन का धमाकेदार रोड शो! भीड़ ने लगाए “झामुमो जिंदाबाद” के नारे

Ghatsila Assembly by-election: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में रविवार को झारखंड...

खबरें और भी हैं...