Latest Newsझारखंडचंपाई सोरेन ने समर्थकों से मिलकर लिया फैसला, 7 दिन के अंदर...

चंपाई सोरेन ने समर्थकों से मिलकर लिया फैसला, 7 दिन के अंदर पूरी तस्वीर हो जाएगी साफ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Champai Soren Took the Decision: पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) अब Front Foot पर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने बुधवार को अपने पैतृक गांव झिलिंगगोड़ा, महुलडीह तथा हाता क्षेत्र में समर्थकों से मुलाकात के बाद अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा कर दी है।

उन्होंने कहा कि आगामी 7 दिन के भीतर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। बीते मंगलवार को दिल्ली से वापस आने के बाद देर रात से उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ था। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि बहुत जल्द पता चल जाएगा कि वे क्या करने वाले हैं।

बुधवार की सुबह भी बड़ी संख्या में समर्थक उनके आवास पर पहुंचे थे। समर्थकों से बातचीत के बाद Champai Soren अलग-अलग जगहों पर जाकर भी समर्थकों से मिल रहे हैं।

अलग संगठन खड़ा करने की घोषणा के बाद ऑफ द रिकॉर्ड चंपाई सोरेन ने कहा कि सीएम बनने के बाद जिस तरह से अपमानित किया जा रहा था, उसको बयां नहीं किया जा सकता है। चंपाई सोरेन का गुस्सा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर था।

चंपाई की इस घोषणा से BJP में शामिल होने के कयासों पर अब विराम लग गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक नहीं बताया है कि उनकी पार्टी का क्या नाम होगा। इससे पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं के संपर्क में Champai Soren थे।

मगर ऐन वक्त पर खेल बिगड़ गया और दिल्ली यात्रा उनकी राजनीतिक नहीं बल्कि निजी हो गई। कहा जा रहा है कि प्रदेश स्तर के कुछ बीजेपी नेताओं ने ही खेल बिगाड़ने का काम किया और चंपाई के BJP में इंट्री से पहले ही इस पर विराम लग गया। अब सभी को उनका अगला कदम क्या होगा, इसपर निगाहें टिकी है।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...