Latest Newsझारखंडप्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाई फांसी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Tired of Torture, Woman Hangs Herself: पति के प्रताड़ना से तंग आकर 23 वर्षीय महिला ने बुधवार की तड़के मायके में फांसी लगा कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। बुधवार की सुबह परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि महिला फांसी के फंदे से झूल रही थी।

हालांकि इसके बाद भी परिजन उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए MRMCH में लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत पाया गया। मेदिनीनगर शहर थाना की पुलिस में दोपहर में पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में महिला के मायके पक्ष के परिजनों का बयान लिया गया है। उसके अनुसार प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।

महिला की पहचान गढ़वा के ओबरा के रहने वाले नसीम अंसारी की पत्नी आशिया परवीन के रूप में हुई है। पति से प्रताड़ित होने एवं डाइवोर्स लेने के बाद महिला अपने मायके बांसडीह महूगांवा (Bansdih Mahugaon) में रह रही थी। अचानक उसने बुधवार की सुबह घर के किचन में फांसी लगा ली।

महिला की शादी वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के 2 महीने ससुराल में रहने के बाद वह मायके लौट गई थी।

पति से विवाद रहने के कारण आशिया ने महिला थाना और कोर्ट में भी मामला दर्ज कराया था। परिजनों का कहना है कि नसीम अंसारी का गांव के ही किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। इस कारण नसीम आशिया को प्रताड़ित करता था। पंचायती भी हुई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर महिला अपने मायके लौट गई।

कोर्ट से उसका Divorce भी हो गया था। शादी में दिए गए समान वापस मिल गए थे, लेकिन 3 लाख रुपए नहीं मिले थे। इसी बीच उसने अचानक से फांसी लगा ली। महिला द्वारा अचानक आत्महत्या (Suicide) करने से परिजन सकते में पड़ गए हैं।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...