झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मंत्री राजा पीटर की अर्जी पर हुई आंशिक सुनवाई

झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में दो सरकारी गवाहों का क्रॉस एग्जामिन के लिए अनुमति मांगे जाने वाली पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर की अर्जी पर बुधवार काे आंशिक सुनवाई हुई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Raja Peter in Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में दो सरकारी गवाहों का क्रॉस एग्जामिन के लिए अनुमति मांगे जाने वाली पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर की अर्जी पर बुधवार काे आंशिक सुनवाई हुई।

कोर्ट ने मामले को सक्षम बेंच में भेजने का निर्देश दिया है। मामले के आरोपित राजा पीटर ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर NIA की ओर से बनाए गए दो सरकारी गवाह का क्रॉस एग्जामिन करने का आग्रह किया है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में हुई।

मामले में NIA ने करीब 89 गवाहों का बयान दर्ज कराया है। नाै जुलाई, 2008 को पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या बुंडू के स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी थी। मामले में पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर, नक्सली कुंदन पाहन समेत कई आरोपी ट्रायल फेस कर रहे है। मामले में राजा पीटर अभी जमानत पर हैं। उन्हें High Court से जमानत मिली है।

Share This Article