JMM सांसद विजय हांसदा की पत्नी का 33 साल की उम्र में निधन, CM ने जताया दुःख

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MP Vijay Hansda Wife Passed Away : JMM के राजमहल (Rajmahal) लोकसभा सांसद विजय हांसदा (MP Vijay Hansda) की पत्नी कैथरीन हेम्ब्रम (Katherine Hembram) का महज 33 साल की उम्र में शनिवार की रात निधन हो गया है।

बताते चले सांसद विजय हांसदा और कैथरीन हेम्ब्रम ने 7 फ़रवरी 2020 को पाकुड़ जिले के महेशपुर में चांदपुर मिशन गिरजाघर में ईसाई रीति-रिवाज के साथ शादी की थी।

इस दुखद खबर के बाद झारखंड के  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन  (CM Hemant Soren) ने अपने पोस्ट के जरिए दुःख साझा किया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद विजय हांसदा की धर्मपत्नी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।

Share This Article