क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान तालाब में डूबने से असम गैंगरेप के मुख्य आरोपी की मौत

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Assam Gang Rape : असम (Assam) के धींग में 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) में शामिल तीन आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी तफज्जुल इस्लाम की शनिवार की तड़के सुबह करीब 3:30 बजे मौत (Death) हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार तड़के सुबह जब पुलिस टीम आरोपी को क्राइम सीन रीक्रिएशन (Crime Scene Recreation) के लिए ले गई थी तब उसने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की और एक तालाब में कूद गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।

तफजुल इस्लाम को शुक्रवार को ही गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उसे मौके पर ले जाया गया।

पुलिस ने कहा, “आरोपी पुलिस हिरासत से भाग गया और हाथों में लगे हथकड़ी के साथ ही तालाब में कूद गया। तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया गया और लगभग दो घंटे बाद उसका शव बरामद किया गया।”

घटना के बाद से हो रहा है व्यापक विरोध प्रदर्शन

बताते चलें गुरुवार को 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद असम के नागांव जिले में आक्रोश और गुस्सा व्याप्त है।

इस घटना के बाद से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र संघ और विभिन्न संगठनों ने क्षेत्र में बंद का आह्वान किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़की को अर्ध-बेहोशी की हालत में तालाब के पास पाया गया था उसकी साइकिल तालाब के पास ही थी।

जिसके बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने लड़की को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

Share This Article