रांची के ITI रोड में जतरा मैदान पर कब्जा करने पहुंचे जमीन कारोबारियों पर फायरिंग

पंडरा ओपी में ग्रामीणों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से आवेदन देकर रांची के ITI रोड स्थित बजरा जतरा मैदान पर कब्जा करने की नीयत से जमीन कारोबारियों पर Firing करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Firing on Land Traders who came to Occupy Jatra Ground in ITI Road : पंडरा ओपी में ग्रामीणों ने मंगलवार को संयुक्त रूप से आवेदन देकर रांची के ITI रोड स्थित बजरा जतरा मैदान पर कब्जा करने की नीयत से जमीन कारोबारियों पर Firing करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को 50 से अधिक की संख्या में जमीन कारेाबारियों के पक्ष में कुछ महिलाएं और असामाजिक तत्व बाजरा स्थित जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचे थे। जब ग्रामीणों ने जमीन कारेाबरियों का विरोध किया तब उन पर Firing की गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जमीन कारेाबारियों के पक्ष में आए लोगों को खदेड़ा और जमकर पीटा भी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जमीन कारेाबारियों के पक्ष में आए लोग मौके से फरार हो गए।

इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जमीन कारोबारियों के जरिये की गई Firing का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में भगदड़ की जैसी स्थिति दिख रही है और रुक-रुककर गोलियां भी चल रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि जमीन कारेाबारी उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, यह जमीन आदिवासियों का जतरा स्थल है। हर साल यहां Football Tournament का आयोजन होता है। मुहल्ला में यही एक मात्र मैदान बचा हुआ है। इसपर भी जमीन कारोबारियों की नजर है।

कोतवाली DSP प्रकाश सोय ने बताया कि ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से जमीन कब्जे को लेकर लिखित शिकायत की है। इसके अलावा ग्रामीणों द्वारा जारी किए गये Video Footage की भी जांच की जा रही है ताकि जमीन कारोबारियों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके।

Share This Article