जमशेदपुर में युवक पर चलाई दिनदहाड़े गोली, कई हत्याकांड का गवाह है युवक

जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना (Adityapur Police station) क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक य़ुवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक का नाम सुभाष प्रामाणिक है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Youth Shot in Broad Daylight in Jamshedpur : जमशेदपुर के आदित्यपुर थाना (Adityapur Police station) क्षेत्र में अपराधियों ने मंगलवार को एक य़ुवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक का नाम सुभाष प्रामाणिक है।

घायलावस्था में युवक को TMH में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी। बताते चलें घायल युवक कई हत्याकांड का गवाह भी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष प्रामाणिक आदित्यपुर थाना (Adityapur Police station) क्षेत्र के सालडीह बस्ती में अपने घर के बाहर घूम रहा था।

इसी दौरान आपराधियों ने उस पर गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उनके घर वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

Share This Article