लोहरदगा में सात मानव तस्कर गिरफ्तार

DSP के नेतृत्व में अहतु थाना (Ahtu police station) लोहरदगा एवं रेलवे सुरक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी के सहयोग से मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया।

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seven Human Smugglers arrested in Lohardaga: DSP के नेतृत्व में अहतु थाना (Ahtu police station) लोहरदगा एवं रेलवे सुरक्षा पदाधिकारी एवं कर्मी के सहयोग से मानव तस्करी की रोकथाम के लिए लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर संयुक्त छापामारी अभियान चलाया गया।

SP हरीश बिन जमा ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि छापामारी के क्रम में रेलवे स्टेशन लोहरदगा से मजदूरों को त्रिपुरा अगरतला भट्ठा एवं सासाराम बिहार भट्ठा ले जा रहे सात मानव तस्कर को गिरफ्तार (Arrest) किया गया, जिन में सदर थाना क्षेत्र के रघु टोली निवासी विनोद भगत , सेन्हा थाना क्षेत्र के सुरेश असुर , सेन्हा थाना क्षेत्र के डांडू निवासी दिलीप लोहार , सेन्हा थाना क्षेत्र के आरा निवासी अंजारूल हक , गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र गोप , सेरेंग दाग थाना क्षेत्र के ऊपर तुरिया डीह निवासी जागेश्वर उरांव तथा गुमला जिला के पुसो निवासी नेपाली उरांव को गिरफ्तार किया गया।

मानव तस्कर 34 मजदूरों को त्रिपुरा तथा सासाराम ले जा रहे थे, जिन्हें सकुशल बरामद किया गया। इनमें एक 10 वर्षीय बच्ची ,एक 13 वर्षीय बालक तथा दो महिला शामिल है।

बरामद मजदूरों में सुखदेव बिरजिया , संतु किसान , विकास किसान , बबलू बिरजिया , आशा देवी उर्फ आशा कुमारी , सरिता देवी , छोटी कुमारी उर्फ संजू कुमारी , सोनू लोहरा, फागु लोहरा , कंचन उर्फ कंचन लोहरा, कमलेश लोहरा , चोथा लोहरा , राजेश महली , रामेश्वर महली , रंजीत उरांव , लखन महतो , फिरन लोहरा , शिवनाथ महतो ,गंदर उरांव , प्रकाश उरांव , रंजीत उरांव , गणेश लोहरा, सुषमा कुमारी , राजवंश नगेसिया , पिंटू महली , कमलेश नगेसिया , अजय उरांव , रामप्रवेश कुजूर , बिसू उरांव , सहदेव उरांव ,चैतू मुंडा ,सहरूला मुंडा ,सुरेंद्र मुंडा, संतोष मुंडा को छापामारी दल ने बरामद किया।

छापामारी दल में डीएसपी समीर कुमार तिर्की, पुअनी सुमन मिंज अहतू थाना, पुअनी रामेश्वर प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक रघुवीर सिंह रेल सुरक्षा बल, पुअनी अजीत कुमार रेल सुरक्षा बल, सअनी सैयद रेल सुरक्षा बल, कांस्टेबल कार्तिक चंद्र पाल, महिला कांस्टेबल कल्पना कुमारी, कांस्टेबल दुबराज उरांव, कांस्टेबल सुखनाथ हासा, कांस्टेबल भारत सिंह सभी रेल सुरक्षा बल के अलावा आरक्षी बेला कंचन बागे अहतु थाना शामिल थे।

Share This Article