गिरिडीह में डायरिया से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

पलामू के हुसैनाबाद, गढ़वा के भवनाथपुर की भुइयां टोली व कोडरमा के सतगांवा में भी डायरिया से दर्जनों लोग पीड़ित हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Died of Diarrhea : गिरिडीह (Giridih) धनवार प्रखंड के नायकडीह में डायरिया (Diarrhea) से एक ही परिवार में दो लोगों की मौत (Death) हो गई। वहीं एक का सदर हॉस्पिटल (Sadar Hospital) में इलाज चल रहा है। गांव के कई लोग डायरिया से पीड़ित हैं।

जानकारी के अनुसार, नायकडीह ग्राम निवासी द्वारिका यादव की पुत्री कृतिका (12) की रविवार की रात को अचानक उल्टी और दस्त शुरू हुई।

परिजन सुबह चार बजे रेफरल हॉस्पिटल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं द्वारिका की मां डीलिया देवी (75) की भी सोमवार को डायरिया मौत हो गई। द्वारिका के पिता गोवर्धन महतो (85) भी बीमार है। इसके अलावा यहां कई डायरिया से पीड़ित हैं।

राज्यभर में डायरिया से कई जिले पीड़ित हैं। पलामू के हुसैनाबाद, गढ़वा के भवनाथपुर की भुइयां टोली व कोडरमा के सतगांवा में भी डायरिया से दर्जनों लोग पीड़ित हैं।

पूर्वी सिंहभूम में डेंगू (Dengue) के 11 नए मरीज मिले पूर्वी सिंहभूम में रोजाना पांच से अधिक डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं।

सोमवार को डेंगू के 11 नए मरीज मिले। इसमें पांच कदमा, एक बर्मामाइंस, एक सिदगोड़ा, दो पश्चिमी सिंहभूम व दो सरायकेला-खरसावां जिले के मरीज शामिल हैं।

इन मरीजों का इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। भर्ती मरीजों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

Share This Article