Homeझारखंडपैर फिसलने से नदी में गिरी बच्ची, मौत

पैर फिसलने से नदी में गिरी बच्ची, मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Girl falls into river after Slipping : साहिबगंज जिले (Sahibganj district) के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसियाचक दरला गांव की छह वर्षीय बच्ची की बुधवार सुबह नदी में डूबने से मौत हो गयी। बसियाचक दरला गांव निवासी उज्ज्वल कुमार महतो की बेटी आयुषी कुमारी का डहरू कुवार पुल के पास पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिरी और डूब गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह मृतक की बहन कपड़ा धोने के लिए डहरू कुवार पुल के पास गयी थी। कुछ देर बाद ही गांव के छोटे-छोटे बच्चों के साथ आयुषी कुमारी भी वहां पहुंच गई। सब बच्चे पुल के ऊपर थे लेकिन आयुषी नदी में उतर गई।

वहां उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में समा गई। हो-हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे। उसे पानी से निकाला। उसे तत्काल तीनपहाड़ लाया गया। यहां से उसे राजमहल अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल (Sub-Divisional Hospital) राजमहल पहुंचे। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

परिजन आयुषी का शव लेकर घर लौटे। इसकी सूचना पर तीनपहाड़ थाना के एसआई संजय दुबे पुलिस बल के साथ बच्ची के घर पहुंचे। पंचायत के मुखिया माइकल, हल्का कर्मचारी मो. इम्तियाज भी मृतक के घर पहुंचे।

सभी ने मिलकर जांच की। इस दौरान परिजनों ने कहा कि बच्ची का Post Mortem नहीं कराएंगे। कर्मचारी मो. इम्तियाज ने इस मामले को लेकर राजमहल सीओ अशोक कुमार सिन्हा से बात की।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...