पति के सड़क हादसे में घायल होने पर पत्नी ने CM से आर्थिक मदद की लगाई गुहार

गुरुवार को चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित चर्च के पास सड़क हादसे में घायल सैयद सद्दाम के इलाज में आर्थिक परेशानी होने के बाद पत्नी शाहीना परवीन ने गुरुवार को CM से मदद की गुहार लगाई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Wife Appeals to CM for financial help After husband gets injured in Road Accident: गुरुवार को चतरा के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित चर्च के पास सड़क हादसे में घायल सैयद सद्दाम के इलाज में आर्थिक परेशानी होने के बाद पत्नी शाहीना परवीन ने गुरुवार को CM से मदद की गुहार लगाई।

Hindpiri स्थित निजाम नगर में रहने वाली पीड़ित पत्नी शाहीना ने CM को भेजे गए ई-मेल में कहा है कि 31 जुलाई को सद्दाम अपने एक दोस्त से मुलाकात करने गया था। वहां से लौटने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गया।

हादसे में दोस्त की मौत हो गई, जबकि सैयद सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बरियातू स्थित एक निजी Hospital में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है, ताकि पति का सही से इलाज हो सके।

Share This Article