संत जेवियर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने करमा आधारित नृत्य से मोहा सबका मन

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की उपस्थिति थे। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने करमा आधारित नृत्य प्रस्तुत किया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Karma Cultural Dance Competition: रांची के St Xavier’s College में सोमवार को करमा सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता (Cultural Dance Competition) का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं पूर्व मंत्री बंधु तिर्की उपस्थिति थे। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने करमा आधारित नृत्य प्रस्तुत किया।

 प्रकृति से प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है करमा

मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड की सभ्यता और संस्कृति अनूठी और अतुलनीय है। समृद्ध परंपरा का पालन करने वाली यहां की संस्कृति में प्रकृति के प्रति प्रेम को नृत्य के द्वारा दर्शाना झारखंडी संस्कृति को जीवंत बनाता है। झारखंड में चलना बोलना सभी नृत्य को इंगित करते हैं।

करमा का पर्व भाई-बहन और प्रकृति से प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह पूरे देश के मानचित्र पर अव्वल है।

यहां की प्रकृति ने हमें खनिज संसाधनों (Mineral resources) से समृद्ध कर आर्थिक संबलता प्रदान किया है। इस दौरान बंधु तिर्की ने प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख रुपये दिए।

कार्यक्रम में इंटरमीडिएट कॉलेज के प्राचार्य अजय तिर्की (Ajay Tirkey) सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article