Latest Newsझारखंडरांची के ITI बस स्टैंड बजरा के जनता मैदान में होगा मंईयां...

रांची के ITI बस स्टैंड बजरा के जनता मैदान में होगा मंईयां सम्मेलन, 22 सितंबर को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Mainiya conference will be held in Janta Maidan: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष Bandhu Tirkey ने कहा कि रांची के ITI बस स्टैंड बजरा के जनता मैदान में मईंयां सम्मेलन का आयोजन (Mayyan Conference) 22 सितंबर को किया जाएगा। तिर्की सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार में जनता के हित में जितने कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उससे जितने लोग लाभान्वित हो रहे हैं उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के सम्मान में मईंयां सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस सम्मेलन में 15 विधानसभा क्षेत्र से हजारों महिलाओं की भागीदारी होगी। इसमें लातेहार ,लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची और कोडरमा से महिलाएं भाग लेंगी।

इसके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस तथा अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी। इस सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा स्तर पर जो महिलाएं कार्य कर रही हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।

हेमंत सोरेन को भी किया गया आमंत्रित

इसके माध्यम से आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका,भागीदारी के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाने पर भी चर्चा कर तैयारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एसटी SC OBC एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कोऑर्डिनेटर के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

इसके अलावा कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश स्तर के नेताओं मोर्चा ,विभाग के नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) का आगाज भी झारखंड में होगा।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति एवं निरंजन पासवान भी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...