जेफ बेजोस सबसे अमीर बिजनेस मैन

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : अमेजन के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर बिजनेस मैन बन गए हैं।

उन्होंने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पीछे छोड़ा है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को टेस्ला का शेयर 2.4 फीसदी गिर गया। यह 796.22 डॉलर पर बंद हुआ। इससे मस्क की संपत्ति में 4.6 अरब डॉलर की कमी आई।

जेफ बेजोस तीन सालों से लगातार नंबर वन पोजीशन पर थे।

पिछले महीने वे इसमें पीछे हो गए थे। उनकी नेटवर्थ उस समय 191.2 अरब डॉलर थी। मस्क करीबन 6 हफ्ते तक इस पोजीशन पर थे।

बेजोस की पर्सनल संपत्ति अमेजन के शेयरों में आई तेजी की वजह से बढ़ी है। हाल के सालों में अमेजन के शेयरों में काफी तेजी आई है।

2018 में उनकी संपत्ति पहली बार 200 अरब डॉलर को पार की थी। मस्क इस साल कुछ बड़े इवेंट की वजह से चर्चा में रहे हैं।

उनके एक ट्वीट ने गेम स्टॉप कॉर्प के शेयरों को आसमान पर पहुंचा दिया। हाल में उन्होंने बिटकॉइन में भी खरीदी की है।

Share This Article