भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा में लोबिन हेम्ब्रम ने हेमंत सरकार पर ऐसे साधा निशाना

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lobin Hembram On Hemant Sarkar: भोगनाडीह से आरंभ हुए भाजपा का परिवर्तन रथ यात्रा (Parivartan Rath Yatra) शनिवार की शाम को बोआरीजोर बाजार पहुंची।

इस दौरान पूर्व विधायक Lobin Hembram ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर तीखे हमले किए।

लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि चुनावों से पहले हेमंत सोरेन ने जनता को कई प्रलोभन दिए थे, जैसे कि पांच लाख नौकरियां, बेरोजगारी भत्ता और 25 लाख रुपये तक के ठेके।

लेकिन, सत्ता में आने के बाद इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने जेएमएम से अलग होकर भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि जेएमएम अब वैसी पार्टी नहीं रही, जैसी यह शिबू सोरेन के समय थी।

यह यात्रा पूरे झारखंड में परिवर्तन का आह्वान करेगी

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार उन लोगों के हाथों में है, जो झारखंड के हितैषी नहीं हैं। हेम्ब्रम ने आरोप लगाया कि छात्र, व्यापारी और युवा वर्ग ठगा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने सीता सोरेन और चंपई सोरेन जैसे नेताओं की दूरी को भी JMM की आंतरिक टूट का प्रतीक बताया और कहा, “जो लोग अपने ही नेताओं के नहीं हुए, वे राज्य की जनता के कैसे होंगे?”

गोड्डा विधायक अमित मंडल ने भी इस मौके पर जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष अजय साह, जिला महामंत्री मुरारी चौबे, युवा मोर्चा के नितेश ओझा, प्रखंड अध्यक्ष बमभोली पांडे और युवा अध्यक्ष दीनबंधु मंडल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।

परिवर्तन रथ यात्रा (Parivartan Rath Yatra) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बदलाव का संदेश फैलाना है। यह यात्रा पूरे झारखंड में परिवर्तन का आह्वान करेगी।

Share This Article