रांची के 135 केंद्रों पर JSSC-CGL की परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न

News Update
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JSSC-CGL Exam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्ताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा(CGL) को लेकर शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और SSP चंदन कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha and SSP Chandan Kumar Sinha) की ओर से संयुक्त रुप से संवाददाता सम्मेलन किया गया।

22 सितंबर को रांची के 136 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी

उपायुक्त ने कहा कि शनिवार को रांची के 135 केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई। पहले दिन 60 हजार परीक्षार्थियों में से लगभग 21 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 22 सितंबर को रांची के 136 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।

उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। परीक्षा की गोपनीयता बनाये रखने के लिए प्रथम पाली की परीक्षा के प्रश्नपत्र सील बंद बक्से में कोड वाले ताले में बंद थे।

ताले को खोलने के लिए कोड नंबर आयोग की ओर से परीक्षा शुरू होने के कुछ देर पहले ही उपलब्ध कराये गये। बाकी पालियों की परीक्षा के प्रश्नपत्रों के सील बंद बक्से की चाबी सील बंद लिफाफे में परीक्षा केन्द्रों को परीक्षा आरम्भ होने के आधा घंटा पहले गश्ती दण्डाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराये गये।

परीक्षा संबंधी गोपनीय सामग्री स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की निगरानी में सील बंद कर रखी गयी थी, जिसका प्रसारण सीधे आयोग एवं जिला कंट्रोल रूम में किया जा रहा है।

सील बंद पैकेट निकालकर परीक्षा हॉल में भेजे गये

मौके पर SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुल 72 गश्ती दण्डाधिकारी और सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी, परीक्षा पर्यवेक्षक , पुलिस पदाधिकारी एवं महिला तथा पुरूष पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी, जो रविवार की परीक्षा में भी रहेगी।

स्ट्रांग रूम से सील बंद बक्सा और चाबी गश्ती दण्डाधिकारियों द्वारा पुलिस सुरक्षा में परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचाये गये।

परीक्षा आरम्भ होने के आधा घंटा पहले बक्से खोले गये तथा इससे सील बंद पैकेट निकालकर Examination hall में भेजे गये। परीक्षा हॉल में सील बंद पैकेट उपस्थित परीक्षार्थियों को दिखाकर तथा पांच परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर प्राप्त कर उनके सामने खोलकर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र बांटे गये।

Share This Article