सड़क किनारे मैदान में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Young man’s body was found in a field : गिरिडीह जिले के बेंगाबाद-मधुपुर एनएच मुख्य मार्ग के किनारे सोनवाडीह मैदान के पास से आज बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया।

मृतक युवक की पहचान रातडीह गांव निवासी 37 वर्षीय अरुण मंडल के रूप में हुई है। इधर इलाके में शव मिलने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं इस संबंध में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण सुबह जब शौच के लिए बाहर निकले तो उन्होंने युवक का शव देखा। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली और छानबीन में जुट गई है।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने इसे दुर्घटना का रंग देने की कोशिश की है। यही वजह कि उसकी बाइक शव से दूर बरामद हुई है। परिवा के सदस्यों ने बताया कि बाइक पर एक खरोच भी नहीं है।

मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान पाये गये हैं।
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले उसकी किसी व्यक्ति के साथ विवाद भी हुआ था। जिस मामले को पुलिस ने रफा-दफा कर दिया था।

Share This Article