दो-दो हेमंत! आखिर कौन है ये जिसकी शक्ल हु-ब-हु मिलती है CM हेमंत सोरेन से…

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Face looks like of CM Hemant Soren यह बात हम सभी ने सुनी होगी कि इस दुनिया में एक शक्ल के साथ लोग होते हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हमशक्ल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

रांची के बाजारों में घूम रहे सीएम सोरेन के ‘हमशक्ल’ को देख लोगों की भीड़ जुट जा रही है। चेहरे के साथ-साथ उसका हेयर स्टाइल, चश्मा और कपड़े भी हेमंत सोरेन जैसे हैं जिसके कारण वे हूबहू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैसे दिखते हैं।

अपने हमशक्ल की खबरें सुन सीएम हेमंत सोरेन ने भी कल बुधवार को उनसे मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

CM हेमंत सोरेन ने तस्वीरें की साझा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ‘हमशक्ल’ से मुलाकात कर एक्स पर कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक हेमंत की दूसरे हेमंत से मुलाकात। रंगमंच के सधे हुए कलाकार श्री मुन्ना लोहरा एवं उनके परिवार से मुलाकात एवं लंबी बातचीत हुई।’

जानिए कौन हैं ये हमशक्ल

बताते चलें हेमंत सोरेन के ‘हमशक्ल’ का नाम मुन्ना लोहरा है। बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि लोगों को लगता है कि मैं उनकी (सीएम सोरेन) की तरह दिखता हूं। लेकिन मैं एक पेशेवर कलाकार हूं।

आम आदमी की तरह मुन्ना लोहार हूं।’ उन्होंने सीएम सोरेन को अपना आदर्श बताया। मुन्ना लोहार ने कहा कि जब वह किसी कार्यक्रम में पहुंचते हैं तो अचानक से लोग जुट जाते हैं और उन्हें अपना मुख्यमंत्री समझने लगते हैं।

Share This Article