Homeझारखंडआदिवासी कल्याण के प्रति उनकी दृष्टि और विचार भारत की पूंजी: PM...

आदिवासी कल्याण के प्रति उनकी दृष्टि और विचार भारत की पूंजी: PM मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi Hazaribagh: महात्मा गांधीजी की जयंती के अवसर पर PM Modi ने कहा कि आदिवासी कल्याण (Tribal welfare) के प्रति उनकी दृष्टि और विचार भारत की पूंजी हैं।

Modi  ने कहा कि महात्मा गांधी का मानना था कि भारत तभी प्रगति कर सकता है जब आदिवासी समाज तेज गति से प्रगति करे।

उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी उत्थान पर अधिकतम ध्यान दे रही है और आज धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अभियान के तहत लगभग 80,000 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 550 जिलों में 63,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास किया जाएगा। साथ ही कहा कि इन आदिवासी बहुल गांवों में सामाजिक-आर्थिक जीवन (Socio-economic life) को बेहतर बनाने के लिए काम किया जाएगा और इसका लाभ देश के 5 करोड़ से अधिक आदिवासी भाई-बहनों तक पहुंचेगा।

PM-जनमन योजना की शुरुआत की गई

PM मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने यह भी याद दिलाया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड से PM-जनमन योजना (PM-Janman Yojana) की शुरुआत की गई थी।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर भारत PM-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ मनाएगा।

उन्होंने कहा कि PM-जनमन योजना के माध्यम से देश के उन आदिवासी क्षेत्रों तक विकास का लाभ पहुंच रहा है, जो पीछे रह गए थे। PM-जनमन योजना के तहत आज लगभग 1350 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।

योजना के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सबसे पिछड़े आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर जीवन के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

ह्यूस्टन में झारखंड के व्यापारियों के लिए नए मौके, SBU में खास बैठक

रांची : रांची की सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक...

आदिवासी नीति सम्मेलन के दूसरे दिन भविष्य की राह तय करने पर जोर

RANCHI : डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई) में चल रहे तीन दिवसीय...

झारखंड में वक्फ संपत्तियों का ब्योरा अपलोड, 67% से ज्यादा डेटा पोर्टल पर दर्ज

JHARKHAND : झारखंड में वक्फ की संपत्तियों का डेटा “उम्मीद पोर्टल” पर डालने का...

 निलंबित IAS विनय चौबे की पत्नी से दोबारा पूछताछ, एसीबी अधिकारियों की टीम घर पहुंची

रांची : आय से ज्यादा संपत्ति रखने के मामले में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

खबरें और भी हैं...