Homeझारखंडअधिकारियों की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस MLA उमाशंकर अकेला,...

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेस MLA उमाशंकर अकेला, इसके बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Congress MLA Umashankar sit on strike: शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी के बरही विधायक उमाशंकर अकेला (Barhi MLA Umashankar Akela) मोर्चा खोलते हुए कोडरमा के चंदवारा प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया।

प्रखंड के BDO, CO और कल्याण पदाधिकारी की मनमानी और प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अकेला दोपहर बाद से प्रखंड के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो आधी रात तक चलता रहा।

पूरी रात धरना पर बिताने का लिया निर्णय

बताया जाता है कि देर शाम तक जब कोई अधिकारी उनसे वार्ता करने नहीं आया तो वे और भी नाराज हो गए और पूरी रात धरना स्थल पर ही बिताने का निर्णय लिया।

विधायक अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के मुख्य द्वार पर ही सोए रहे। इससे पहले उन्होंने धरना स्थल पर ही भोजन भी किया।

जब इसकी सूचना ग्रामीण विकास मंत्री Dr. Irfan Ansari को मिली तो उन्होंने विधायक उमाशंकर फोन किया और समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी बात भी विधायक ने नहीं मानी। भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे।

देर रात खत्म किया धरना

बहरहाल मंत्री इरफान अंसारी की पहल पर जिला प्रशासन की ओर से अपर समहर्ता पूनम कुजूर और परिवहन पदाधिकारी Vijay Kumar Soni देर रात चंदवारा प्रखंड पहुंचे और विधायक की बात सुनने के बाद उन्हें समझाने का प्रयास किया गया।

अकेला ने सीधे तौर पर प्रखंड के BDO, CO और कल्याण पदाधिकारी पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर रात साढ़े 12 बजे विधायक माने और धरना खत्म किया।

spot_img

Latest articles

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...

DSPMU में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस: छात्रों ने सीखा पर्यावरण बचाने के तरीके

National Pollution Control Day at DSPMU: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन...

खबरें और भी हैं...

देवर ने किया यौन शोषण, दहेज के लिए पति-ससुराल वाले करते थे मारपीट, विवाहिता ने दर्ज कराई FIR

Brother-in-Law Sexually Abused : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने...

5 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, दो नाबालिग…

Attempted Rape of a 5-year-Old Innocent Girl : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में...