महुआडांड़ में रचा इतिहास: कांग्रेस का SIR महाअभियान बना जनजागरण, घर-घर जाकर लोकतंत्र को दे रहे मजबूती

महुआडांड़ में कांग्रेस ने SIR-2026 अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने फॉर्म भरने, दस्तावेज जांचने और पात्र मतदाताओं की मदद की।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • अंबवाटोली,हामी, ओरसा से चटकपुर तक गूंजा नारा – ‘एक भी वोटर न छूटे’…कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बने लोकतंत्र के प्रहरी”

Mahuadand News : महुआडांड़ प्रखंड में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व SIR-2026 कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में जनजागरण का महापर्व बन गया है। कांग्रेस कमिटी महुआडांड़ ने संकल्प लिया है कि प्रखंड का एक भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।इसी संकल्प के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार से प्रखंड के दर्जनों बूथों पर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, दस्तावेज जांच रहे हैं और फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।

अंबवाटोली, हामी ओरसा, और चटकपुर में दिखी कांग्रेस की ऐतिहासिक एकजुटता

कांग्रेस की टीम अंबवा टोली,हामी ओरसा और चटकपुर पंचायतों में बूथ-बूथ पहुंची। हर गली, हर टोला में कार्यकर्ताओं ने लोगों को समझाया कि वोट ही असली ताकत है।

अंबवाटोली,हामी,ओरसा और चटकपुर में उमड़ा जनसैलाब

अंबवाटोली,हामी ओरसा और चटकपुर पंचायत में कांग्रेस अभियान का सबसे भव्य नजारा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में माताएं, बहनें, युवा और बुजुर्ग अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से हर व्यक्ति का फॉर्म भरवाया। दिव्यांगों और बुजुर्गों को कंधा देकर मदद की गई। पूरे पंचायत में “एक भी वोटर न छूटे” का नारा गूंजता रहा।

कांग्रेस नेताओं ने भरा जोश

इस महाअभियान में जिला कांग्रेस महासचिव कमल किशोर, जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज,कांग्रेस प्रखंड मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष संजय तिग्गा,प्रखंड महा सचिव निलेश ,कांग्रेस कार्यकर्ता

सलमान अहमद, रहमान अहमद और इमरान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।

क्या कहते है कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष,युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज,मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी एवम युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहेल ने कहा – SIR कोई कागजी काम नहीं है। ये हमारे लोकतंत्र की नींव है। कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि महुआडांड़ की धरती से एक भी नाम न छूटे। हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेंगे।

कमल किशोर: “नाम जुड़वाना ही सच्ची देशभक्ति”

जिला महासचिव कमल किशोर ने कहा – आज महुआडांड़ के हर घर में जो उत्साह है वो बताता है कि लोग लोकतंत्र को लेकर कितने जागरूक हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता तब तक नहीं रुकेंगे जब तक शत-प्रतिशत नामांकन नहीं हो जाता।

ग्रामीण बोले – “कांग्रेस ने दिल जीता”

ग्रामीणों ने कांग्रेस के इस अभियान को “सेवा का सबसे बड़ा उदाहरण” बताया। लोगों का कहना था कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने परिवार की तरह आकर फॉर्म भरवा रहे हैं। इससे गांव-गांव में जागरूकता की नई लहर चल पड़ी है।कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अभियान पूरा होने तक महुआडांड़ के हर गांव, हर बूथ, हर घर तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पहुंचेगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।