ट्रेन को फिर डिटेल करने की रची गई थी साजिश, बाल-बाल बचे यात्री

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Conspiracy Cast to Derail Train: शनिवार की रात में चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ रेलवे स्टेशन (Sonua Railway Station) के पास एक बार फिर ट्रेन को डीरेल करने कास्ट षड्यंत्र रचा गया था।

थर्ड लाइन के ज्वाइंट प्वाइंट संख्या 101a व 101b पर बड़ा पत्थर रख दिया गया था। गनीमत रही कि पेट्रोलिंग (Patrolling) कर रहे रेलकर्मियों ने समय रहते पत्थर को देख लिया और हादसा होते-होते टल गया। इससे पहले मंगलवार को भी ट्रैक पर पत्थर रख दिया गया था।

जानकारी मिलते ही बंद कर दिया गया परिचालन

उस समय अप लाइन पर Shalimar Kurla Express के आने का समय था। इसके बाद आनन-फानन में थर्ड लाइन समेत Up and Down Line में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया। इससे बड़ी घटना टल गयी। ट्रेनों का परिचालन रात 9.45 बजे से 10.05 तक बंद रहा।

सोनुआ स्टेशन के आउटडोर में फिर से ज्वाईंट प्वाइंट पर पत्थर रखे जाने की सूचना से चक्रधरपुर रेलमंडल में अफरा-तफरी मच गई।

रात में ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय से RPF  टीम घटनास्थल पर पहुंची। रेल ट्रैक की जांच की। ट्रैक मेंटेनरों (Track maintainers) ने ज्वाईंट प्वाइंट पर रखे पत्थर हो हटाया। फिर ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। RPF  पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article