Homeक्राइमझारखंड : दिनदहाड़े अभियंता सत्येन्द्र कुमार की गोली मारकर हत्या

झारखंड : दिनदहाड़े अभियंता सत्येन्द्र कुमार की गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img

हज़ारीबाग: अपराधियों ने शहर से महज 15 कि मी दूर दिनदहाड़े गोली मारकर अभियंता सत्येन्द्र कुमार सिंह की हत्या कर दी।

हज़ारीबाग से केरेडारी जाने के क्रम में अपराधियों ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा में पुंदरी मोड़ के पास घटना शुक्रवार करीब 10.30 बजे के आसपास अंजाम दिया।

बताया गया है कि मृतक टाटा सूमो वाहन से हज़ारीबाग से केरेडारी के पांडु जा रहे थे, जहां वह एनटीपीसी के लिए एलएन्डटी द्वारा किये जा रहे कन्वेयर बेल्ट निर्माण कार्य से जुड़े थे।

बताया जाता है कि वाहन जैसे ही पुंदरी मोड़ के पास पहुंचा, दो बाइक पर सवार अपराधियों ने फायरिंग की।

अपराधियों ने की 3 राउंड फायरिंग

गोली सीसे से पार करते हुए पीठ में लगा और फिर आगे से निकल गया। अपराधियों ने 3 राउंड फायरिंग की जो वाहन में लगा।

गोली लगते ही चालक उन्हें लेकर हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं एल एन्ड टी व एनटीपीसी के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

एसपी कार्तिक एस भी अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में जुट गई है।

घटना के कारणों का पता नहीं चला है। बताया गया है कि मृतक एनटीपीसी के लिए केरेडारी के पांडु में कन्वेयर बेल्ट निर्माण कार्य कर रही एल एन्ड टी कंपनी का इक्विपमेंट इंजीनियर था, साथ ही एलएंडटी के साइट इंचार्ज आरपी सिंह का भतीजा था।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...