Homeविदेशशेख हसीना के बेटे जॉय और पूर्व मंत्री पलक समेत 19 के...

शेख हसीना के बेटे जॉय और पूर्व मंत्री पलक समेत 19 के खिलाफ केस दर्ज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Case filed against 19 people including Sheikh Hasina’s son Joy : बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय, अवामी लीग नेता और पूर्व आईसीटी राज्यमंत्री जुनैद अहमद पलक समेत 19 लोगों पर राष्ट्रीय पहचान पत्र (NID) डेटा लीक का कथित आरोप लगा है। इन सभी के खिलाफ कफरूल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, जॉय और अन्य पर कथित तौर पर संगठित सिंडिकेट के माध्यम से NID जानकारी की बिक्री की सुविधा प्रदान करने का आरोप है।

कहा गया है कि जॉय व अन्य ने डिजिकॉन को व्यावसायिक लेनदेन के लिए NID जानकारी का उपयोग करने की अनुमति दी। 39 वर्षीय एनामुल हक ने बुधवार तड़के ढाका के कफरूल पुलिस स्टेशन में साइबर सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है। कफरुल पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी काजी गोलाम मुस्तफा ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, शिकायकर्ता ने आरोप लगाया है कि सजीब वाजेद जॉय और जुनैद अहमद पलक ने सिंडिकेट के माध्यम से एनआईडी जानकारी की बिक्री की सुविधा के लिए अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया।

आरोपितों ने राष्ट्रीय और व्यक्तिगत सुरक्षा से समझौता कर डिजिकॉन ग्लोबल सर्विसेज लिमिटेड को विभिन्न संगठनों के साथ व्यावसायिक लेनदेन के लिए NID जानकारी का उपयोग करने की अनुमति दी।

यह संवेदनशील जानकारी लगभग 182 संगठनों को बेची गई। इस बिक्री से लगभग 20,000 करोड़ रुपये जुटाए गए। उल्लेखनीय है कि जुनैद अहमद पलक को कई मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्तमान में उन्हें कई अन्य मामलों के सिलसिले में पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...