बेरहम बेटे ने 70 साल की मां को डंडे से पीट-पीट कर मार डाला, फिर घर में ही…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Son Beats Old Mother to death with a stick: एक बार हम बेटे ने मसमानो गांव में अपनी 70 साल की मां सुशीला एक्का (Mother Sushila Ekka) को डंडे से पीट-पीटकर मार (Killed) डाला। इसके बाद लाश को घर के अंदर गड्डा खोदकर दफना दिया।

जानकारी मिलने पर रविवार को चान्हो पुलिस ने शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (Rims) भेजा।

मायके में रहती है आरोपी की पत्नी

30 साल के आरोपी पुत्र सागर कुजूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना शुक्रवार रात की ही बताई जा रही है।
घटना के बाद वह रात भर घर में ही रहा और शनिवार को दिन में खुद चान्हो थाना में जाकर सरेंडर कर दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी सागर कुजूर मानसिक रूप से बीमार है। वह बात-बात पर किसी से भी मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। उसकी पत्नी मायके में रहती है।

पिता सिल्हास कुजूर भी अपनी विवाहित छोटी बेटी के पास रहते हैं। घर में सागर कुजूर अपनी मां सुशीला एक्का (Mother Sushila Ekka) के साथ रहता था।

Share This Article