मोरहाबादी मैदान में छात्रों का सत्याग्रह जारी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Satyagraha of students continues in Morabadi Maidan: मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष JSSC-CGL परीक्षा रद्द (JSSC-CGL Exam Canceled) करने को लेकर सोमवार को 13 वें दिन भी सत्याग्रह जारी रहा। खराब मौसम की वजह से छात्र अदालत स्थगित किया गया।

बापू वाटिका सत्याग्रह स्थल (Bapu Vatika Satyagraha Sthal) से छात्र नेता इमाम सफी ने कहा विवादित CGLपरीक्षा रद्द और पारदर्शी परीक्षा होने तक आंदोलन जारी रहेगा। मौसम अचानक बदल जाने के कारण छात्र अदालत स्थगित करना पड़ा।

शिक्षक से समन्वय स्थापित कर बहुत जल्द बड़ा आन्दोलन होगा

लेकिन छात्रों का चौपाल लगाकर निर्णय लिया गया कि आन्दोलन जारी रहेगा। सर्व सम्मति से निर्णय हुआ कि सभी छात्र नेता और शिक्षक से समन्वय स्थापित कर बहुत जल्द बड़ा आन्दोलन होगा।

मौके पर शेख मोहसिन, कहकशां कमाल, चंदन कुमार, कमलेश चौधरी,सोएब आलम,सदाब हुसैन, संतोष कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Share This Article