बाजार से लौट रही नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, तीन हिरासत में

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gang rape with minor girl: लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप (Gang rape) की घटना घटी।

घटना रविवार की बताई जाती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

इस संबंध में DSP Shivpujan Baheliya ने बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की बाजार आयी थी।

इसी दौरान घर लौटने के क्रम में तीन लड़कों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकी देकर वहां से भाग गए।

18 वर्ष से कम उम्र के बताए जा रहे हैं आरोपित लड़के

घर पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सोमवार को थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दो घण्टे के अंदर घटना में शामिल सभी आरोपितों को हिरासत में लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपित लड़के भी 18 वर्ष से कम उम्र के बताए जा रहे हैं। उनकी असली उम्र की छानबीन की जा रही है। DSP ने बताया कि पीड़िता के द्वारा बताए गए घटनास्थल का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस के द्वारा पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल (Latehar Sadar Hospital) भेजा जा रहा है।

Share This Article