झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए BJP के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, PM मोदी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

List of 40 Star Campaigners of BJP Released: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 (Jharkhand Assembly Election 2024) के पहले चरण के लिए 43 सीटों पर नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, उप-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा भी शामिल हैं।

भाजपा ने बड़ी संख्या में झारखंड के नेताओं को भी स्टार प्रचारक का दर्जा दिया है। इसमें कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) सुप्रीमो शिबू सोरेन (Shibu Soren) की बड़ी बहू सीता सोरेन और घुरन राम शामिल हैं। बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, अमर कुमार बाउरी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, रवींद्र कुमार राय, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, कड़िया मुंडा, दीपक प्रकाश, ढुलू महतो शामिल हैं।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

० नरेंद्र मोदी
० जेपी नड्डा
० राजनाथ सिंह
० अमित शाह
० नितिन गडकरी
० शिवराज सिंह चौहान
० हिमंता बिस्व सरमा
० बाबूलाल मरांडी
० अमर कुमार बाउरी
० लक्ष्मीकांत वाजपेयी
० रवींद्र कुमार राय
० धर्मेंद्र प्रधान
० योगी आदित्यनाथ
० मोहन यादव
० स्मृति ईरानी
० नायब सिंह सैनी
० मोहन चरण मांझी
० विष्णुदेव साय
० अर्जुन मुंडा
० नित्यानंद राय
० केशव प्रसाद मौर्य
० सम्राट चौधरी
० अन्नपूर्णा देवी
० संजय सेठ
० नागेंद्र नाथ त्रिपाठी
० कर्मवीर सिंह
० चंपाई सोरेन
० कड़िया मुंडा
० दीपक प्रकाश
० विद्युत वरण महतो
० डॉ निशिकांत दुबे
० ढुलू महतो
० शुभेंदु अधिकारी
० आदित्य साहू
० प्रदीप वर्मा
० बालमुकुंद सहाय
० सीता सोरेन
० रामचंद्र चंद्रवंशी
० मनोज सिंह
० घुरन राम

Share This Article