जमशेदपुर : बिरसानगर के मोहरदा स्थित मां पीताम्बरा मंदिर के पट 3 दिन बाद शुक्रवार को खुले। इस मौके पर मंदिर में कामाख्या मंदिर की परंपरा की तर्ज पर विशेष पूजा हुई। मंदिर के पुजारी ने पूजा के बाद मां को भोग अर्पित किया। इसके बाद आयोजित महाभंडारे में भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।



