मरीना बीच पर नशे के खिलाफ आयोजित 6 किलोमीटर की मैराथन में हजारों लोगों के साथ दौड़े सीएम सी जोसेफ विजय

चेन्नई में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने मरीना बीच पर नशे के खिलाफ आयोजित 6 किलोमीटर मैराथन में हजारों लोगों के साथ दौड़ लगाई और नशामुक्त तमिलनाडु की अपील की

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चेन्नई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने शुक्रवार को चेन्नई के मरीना बीच पर नशे के खिलाफ आयोजित 6 किलोमीटर की मैराथन में हजारों लोगों के साथ दौड़ लगाई। 52 वर्षीय विजय ने सिर्फ कार्यक्रम की शुरुआत नहीं की, बल्कि पूरी 6 किमी की दौड़ लोगों के साथ पूरी की। बताया जा रहा है कि ऐसा करने वाले वह तमिलनाडु के पहले मौजूदा मुख्यमंत्री बने हैं। यह मैराथन अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर आयोजित की गई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर तमिलनाडु को नशामुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ राज्य बनाएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।