
West Singhbhum : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में आकाशीय बिजली गिरने से फुटबॉल खेल रहे दो लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान साहिल राज समद (32) और पोंडेराम समद (25) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद दोनों को पड़ोसी सराइकेला-खरसावां जिले के कुचाई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

