6 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी में 108 एंबुलेंस कर्मचारी, मांगें पूरी नहीं होने से नाराज

खूंटी पुलिस ने नशीली दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से सिरप, टैबलेट, मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन बरामद हुए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारी एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। कर्मचारियों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आश्वासन के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया है।

रविवार को सदर अस्पताल, रांची में संघ की बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं और आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की गई। संघ के अनुसार, 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 से 20 दिनों में समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिया गया था। इसी कारण आंदोलन रोक दिया गया था।

कर्मचारियों ने वेतन कटौती, भुगतान में देरी और एंबुलेंस की समय पर मरम्मत नहीं होने की शिकायत की है। उनकी प्रमुख मांगों में बकाया वेतन, न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम भुगतान, EPF और ESIC की सुविधा शामिल है। संघ ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।