नायडू और शिवराज ने आंध्र में तीन लाख कल्याणकारी आवासों की आधारशिला रखी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुंटूर में देश के पहले 3डी-प्रिंटेड घर समेत तीन लाख कल्याणकारी आवासों की आधारशिला रखी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुर्रिपालेम (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गुंटूर जिले में राज्यभर में तीन लाख कल्याणकारी आवासों के निर्माण की आधारशिला रखी।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने बुर्रिपालेम गांव में एक लाभार्थी परिवार के साथ उसके मकान के निर्माण की आधारशिला रखी। यह मकान त्रि-आयामी (3डी) प्रिंटिंग तकनीक से बनाया जाएगा और देश में इस तकनीक से बनने वाला यह पहला मकान होगा।

एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ राज्यभर में तीन लाख मकानों के निर्माण की आधारशिला रखी।”

चौहान ने बुर्रिपालेम के लाभार्थी परिवार को आश्वासन दिया कि उनके लिए जल्द से जल्द कम से कम लागत में मजबूत मकान बनाया जाएगा।

नायडू ने कहा कि नया मकान अत्याधुनिक तकनीक से बनाया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि घर के अंदर का तापमान “जितना हो सके उतना कम” रहे।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने 3डी प्रिंटिंग तकनीक से मकान बनाने की एक प्रायोगिक परियोजना की भी शुरुआत की।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।