नयी दिल्ली: भाजपा ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक और उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी बनाया। पार्टी ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।



