ममाइल में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

ममाइल में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में लगे मजदूर रामदेव कोरवार की तबीयत बिगड़ने के बाद खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, शव गढ़वा भेजा गया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के ममाइल गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के बरवाडीह गांव निवासी रामदेव कोरवार के रूप में हुई है। वह करीब 15 दिनों से ममाइल में निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, रामदेव पिछले दो-तीन दिनों से बीमार था और स्थानीय स्तर पर दवा ले रहा था। अचानक तेज बुखार आने और तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे बंदगांव अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात गंभीर हालत में उसे खूंटी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद इलाज शुरू किया, लेकिन तड़के करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।

अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद उरांव ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर थी। मृतक आदिम जनजाति समुदाय से था। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को वाहन से उसके पैतृक गांव गढ़वा भेजा गया। निर्माण एजेंसी के संवेदक संजीत कुमार ने बताया कि साइट पर मृतक के फूफा मंजीत कोरवा मुंशी हैं। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।