नई दिल्ली : केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए हैं।

ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ ये जांच विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (वीएसीबी) करेगी। मामले में 2006 में केरल स्टेट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (केएसटीपी) सड़क निर्माण परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों और इससे जुड़े एक मलेशियाई ठेकेदार की मौत को लेकर जांच होगी। उस समय मौजूदा ज्ञानेश कुमार राज्य में पीडब्ल्यूडी सचिव के पद पर तैनात थे।
ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ ये क़दम ऐसे वक़्त पर उठाया गया है जब वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उनके ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और उनके इस्तीफ़े की मांग हो रही है।
ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। केंद्र सरकार के मंत्रालयों में जाने से पहले उन्होंने राज्य में विभिन्न विभागों की ज़िम्मेदारी संभाली थी।


