हिमाचल: यमुना पुल पर तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, तीन लोगों की मौत

हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना पुल पर तेज रफ्तार कार के ट्रक से टकराने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस जांच में जुटी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नाहन: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना पुल पर तेज रफ्तार एक कार के ट्रक से टकराने की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुआ, जब उत्तराखंड जा रही हुंडई क्रेटा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस और कुछ स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरमौर जिले के शिलाई निवासी 32 वर्षीय तरसेम सिंह, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के शांति नगर निवासी 37 वर्षीय अमित कुमार और ग्रेटर नोएडा निवासी 30 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है।

रविवार को पांवटा के सरकारी अस्पताल में तीनों के शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने मौतों की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि पांवटा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।