AISA की छात्र चौपाल में बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा

झरिया के नेहरू पार्क में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) द्वारा आयोजित छात्र चौपाल में बेरोजगारी, महिला सुरक्षा और वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झरिया : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) धनबाद की ओर से झरिया-कतरास मोड़ स्थित नेहरू पार्क में छात्र चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, बलात्कार एवं हिंसा, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

वक्ताओं ने युवाओं के लिए रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने तथा महिलाओं के खिलाफ अपराधों में निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य सह सचिव रितेश मिश्रा, राज्य उपाध्यक्ष स्नेहा महतो, पायल चौधरी, अतफ इमाम, अभिषेक सिंह, चेतन, शानदार, अलीजा, राहुल और लकी समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।