जमशेदपुर : उम्मीद ग्लोबल स्कूल के फाउंडर वली रहमानी के जमशेदपुर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बताया जा रहा है कि वली रहमानी होटल सीनेट में छात्रों से मुलाकात कर संवाद करेंगे। इस दौरान शिक्षा, विद्यार्थियों के भविष्य और उनके अनुभवों से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

वली रहमानी के जमशेदपुर पहुंचने की खबर के बाद छात्रों और युवाओं में कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। उनके संबोधन और छात्रों के साथ होने वाले संवाद को लेकर लोगों की नजर कार्यक्रम पर बनी हुई है।


