पंजाब में अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, एके-47 राइफल और दो हथगोले बरामद

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, आरोपी से एके-47 राइफल, मैगजीन, कारतूस और दो हथगोले बरामद किए, विदेश स्थित तस्करों से जुड़ाव सामने आया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने अमृतसर में अवैध हथियारों और विस्फोटकों की आपूर्ति करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति के पास से एके-47 असॉल्ट राइफल और दो हथगोले बरामद किए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी के पास से असॉल्ट राइफल की मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर विदेश में बैठे तस्करों से जुड़ा हुआ था और वह अवैध हथियार हासिल करने में शामिल है।

इस संबंध में अमृतसर के घरिंडा थाने में शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़ी कड़ियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।