धनबाद के बरवा अड्डा में देर रात भीषण आग, दर्जनभर दुकानें जलकर राख

धनबाद के बरवाअड्डा सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग से करीब दर्जनभर दुकानें जलकर राख हो गईं। दमकल ने आग बुझाई, कारणों की पुलिस जांच जारी है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : शनिवार की देर रात बरवाअड्डा स्थित सब्जी मंडी में अचानक आग लगने से करीब दर्जनभर दुकानें जलकर राख हो गईं। यह घटना मंदाकिनी उच्च विद्यालय के पास हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते मंडी में बनी दुकानदारों की कई झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं।

बताया गया कि शनिवार रात सभी विक्रेता अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान मंडी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं। दुकानों में रखा सामान और अन्य संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दुकानदारों ने आग के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।