झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, रविंद्र कुमार राय बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ravindra Ray becomes State Executive President : झारखंड विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल पार्टी ने झारखंड के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में Ravindra Kumar Ray के नाम की घोषणा कर दी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र के माध्यम इसकी घोषणा की है।

BJP की तरफ से जारी पत्र में रवींद्र राय की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रवींद्र राय की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

रविंद्र राय रह चुके हैं झारखंड बीजेपी अध्यक्ष

बताते चलें रविंद्र राय झारखंड BJP के अध्यक्ष रह चुके हैं। जब Babulal Marandi ने भाजपा छोड़कर JVM पार्टी बनाई थी तब उन्होंने भी भाजपा का दामन छोड़ दिया था लेकिन कुछ समय बाद वह फिर से भाजपा में लौट आए।

वही रविंद्र कुमार राय कोडरमा से भाजपा के सांसद भी रह चुके हैं।

Share This Article