कांग्रेस ने तीन बागी नेताओं के खिलाफ लिया एक्शन, 6 साल के लिए किया निष्कासित

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Action Against Rebels : विधानसभा चुनाव के दौरान Congress कई बागी नेताओं (Rebel Leaders) को मनाने में सफल रही। इसके बाद भी कुछ नेता अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।

अब अपडेट खबर है कि ऐसे तीन बागी नेताओं के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आदेश पर 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इन तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई

कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह बिट्टू, लातेहार के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव और इसराफिल अंसारी के खिलाफ कार्रवाई की है।

पार्टी प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी ने बताया है कि मुनेश्वर उरांव मनिका से चुनाव लड़ रहे हैं। पांकी से देवेंद्र सिंह बिट्ट पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव में उतर गए।

इसराफिल अंसारी गोमिया विधानसभा में निर्दलीय मैदान में हैं। वह JMM के गठबंधन के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के खिलाफ मैदान में हैं।

Share This Article